सहज जन सेवा केंद्र क्या हैं? CSC क्या है? सहज जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सहज जन सेवा केंद्र क्या हैं? CSC क्या है? सहज जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? अगर आप इसके बारे में जानना चाहते है तो आज हम आपको सहज जन सेवा केंद्र से जुड़ी हुई उन सभी जानकारियों को आप के साथ साझा करेंगे। जिसकी मदद से आप सीएससी या सहज जन सेवा केंद्र से जुड़ी तमाम बिंदुओं को बारे में जान पाएंगे।

Sahaj Jan seva Kendra kya hai

तो बिना किसी देरी के चलिए जानते है सहज जन सेवा केंद्र या सीएससी के बारे में।

CSC क्या हैं? सहज जन सेवा केंद्र क्या होता है?

CSC एक प्रकार ऐसा सर्विस सेंटर होता हैं, जिसे की भारत सरकार के द्वारा भारत देश के नागरिकों की सहायता के लिए खोला जाता हैं। इसकी सेवाओं के जरिए आप भारत सरकार लागू की जाने वाली सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। इस सेवा के द्वारा आप बहुत सी सुविधाएं ले सकते हैं। इन सभी सुविधाओं के बारे में हमने नीचे जानकारी दी हुई हैं।

सहज जन सेवा केंद्र के द्वारा आप सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से भारत देश के नागरिकों के लिए वह सभी सेवाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। जोकि उनके लिए बेहद ही उपयोगी साबित होती हैं।

सहज जन सेवा केंद्र कैसे खोलें साल 2023 में?

सहज जन सेवा केंद्र कैसे खोलें साल 2023 में इसके लिए हमने आपको नीचे कुछ step by step तरीकों के बारे में जानकारी दी हैं। इन सभी जानकारियों का इस्तेमाल करके आप साल 2023 में सहज जन सेवा केंद्र आसानी के साथ खोल सकते हैं।

सहज जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सहज जन सेवा केंद्र के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, इसके संबंध में हमने चरणबद्ध तरीके से नीचे बताया हैं अतः इनका अनुसरण करके आप सहज जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: सबसे पहले आप सहज जन सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • स्टेप 2: उसके बाद आप New VLE Registration वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद आपको आधार नंबर वाले खाली बॉक्स में अपना कोई भी मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • स्टेप 4: अब आपको OTP (One Time Password) वाले ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • स्टेप 5: इसके बाद आप दिए गए कैप्चा बॉक्स में captcha code को भरें।
  • स्टेप 6: अब आपको सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • स्टेप 7: सबमिट करने के बाद एक नया बॉक्स ओपन होगा जिसमें लिखा होगा I hereby state that I have… वाले बॉक्स में आपको टिक का निशान लगाना होगा।
  • स्टेप 8: इसके बाद दिए गए Generate OTP वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 9: अब आपके उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मैसेज आएगा। जिसे आपने CSC के लिए आवेदन करते समय रजिस्टर किया था।
  • स्टेप 9: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए one time password को अब इस OTP box में भरें।
  • स्टेप 10: तत्पश्चात OTP Validate वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 11: इतना करने के बाद आपका आधार वेरिफाई हो जायेगा। इसकी सभी जानकारी आपको आगे देखने को मिलेगी।
  • स्टेप 12: इसके पश्चात आपके कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन पर एक Kiosk फॉर्म आएगा।
  • स्टेप 13: आपको यह फॉर्म सही जानकारी के साथ भरना होगा। इस फॉर्म में आपको आपके सहज जन सेवा केंद्र का पता और नाम भरना जरूरी हैं।
  • स्टेप 14: पूरा फॉर्म भरने के बाद आपको नीचे दिए गए continue वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 15: इसके बाद आपको आपकी बैंक डिटेल्स की जानकारी भरनी होगी जिसमें आपको अपने पैन कार्ड डिटेल्स और कॉपी की जानकारी देनी होगी।
  • स्टेप 16: अब continue वाले विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • स्टेप 17: इसके पश्चात आपको अपने सहज जन सेवा केंद्र के बाहर की फोटो और अंदर की फोटो अच्छी पिक्चर क्वालिटी में अपलोड करनी हैं।
  • स्टेप 18: इसके बाद नीचे दिए गए विकल्प Longitude और Latitude वाले हिस्से को चुनने के लिए click on point to map वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 19: क्लिक करने के बाद आपके सीएससी सेंटर का लोकेशन उसमें ऐड करें।
  • स्टेप 20: इसके बाद continue वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • स्टेप 21: अब आपको Infrastructure वाले सेक्शन में आपके सहज जन सेवा केंद्र में उपलब्ध टूल्स जैसे की कंप्यूटर, बायोमेट्रिक, कैमरा, ई मेल आईडी आदि से संबंधित जानकारी साझा करनी हैं।
  • स्टेप 22: इसके बाद आपको रिव्यू वाले विकल्प पर क्लिक करके आपने जो जानकारी भरी है उन्हें चेक कर सकते हैं अगर कोई जानकारी त्रुटिवश भर गई है तो उसे दुबारा से एडिट करके भर सकते हैं।
  • स्टेप 23: अगर आपकी सभी जानकारी सही है तो आप agree & submit वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 24: अब आपको कम से कम 45 दिन तक का इंतजार करना होगा। जिसके बाद आपके मेल आईडी पर digi mail से ई मेल प्राप्त होगा। जिसमें आपको OMT ID/ CSC ID एवं पासवर्ड दिया जायेगा।
  • Step 25: इसके बाद आप सहज जन सेवा केंद्र की वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने काम को शुरू कर सकते हैं।

FAQ सहज जन सेवा केंद्र

सहज जन सेवा केंद्र के आवेदन के लिए कितना शुल्क देना पड़ता हैं?

सहज जन सेवा केंद्र के आवेदन के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता हैं। इसकी आवेदन करने की कोई फीस नहीं हैं।

क्या मैं सहज जन सेवा केंद्र खोल सकता हूं?

हां, आप सहज जन सेवा केंद्र खोल सकते है इसके लिए आपके पास जिन चीजों की अवश्यकता होनी चाहिए उनके बारे में हमने ऊपर जानकारी साझा करी हैं।

VLE कौन होता हैं?

VLE का अर्थ होता है Village Level Entrepreneur मतलब क्षेत्र आधारित उद्यमी से हैं।

सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए किन चीजों की जरूरत होती हैं?

सहज जन सेवा केंद्र को खोलने के लिए आपके CSC सेंटर में सुचारू ढंग से काम करने वाले कंप्यूटर, बायोमेट्रिक, कैमरा और बढ़िया इंटरनेट कनेक्टिविटी वाला कनेक्शन होने के साथ सीएससी आईडी और पासवर्ड होना बहुत जरूरी हैं।

सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

अगर आप सहज जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो आपको बता दें इसके लिए 18 वर्ष की या इससे अधिक की आयु का होना आवश्यक हैं।

सहज जन सेवा केंद्र कौन खोल सकता हैं?

सहज जन सेवा केंद्र TEC (टेली सेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स) प्रमाणपत्र प्राप्त या RDD एवम् SHG वाले भारतीय नागरिक खोल सकते हैं।

सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए क्या करना पड़ेगा?

आवेदन करने वाले की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
जिस क्षेत्र में आप सहज जन सेवा केंद्र खोलना चाहते है आप उसी क्षेत्र के होने चाहिए।
सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड हाईस्कूल तक की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
आपके पास अपना स्वयं का वैध नंबर होना जरूरी हैं।
आपके पास अपना पैन कार्ड होना चाहिए।
बैंक खाते की जानकारी होना
ई मेल आईडी होना
शैक्षिक योग्यता के डॉक्यूमेंट्स

📌 Follow us on Google News 👉Click Here

Leave a Comment