Ram Setu Movie Box Office 1st Day Collection: Bhool Bhulaiyaa 2 और RRR का रिकार्ड तोड़ेंगी ‘राम सेतु’ फिल्म इतना रहने वाला है फर्स्ट डे का कलेक्शन?

Ram Setu Movie 1st day collection

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से सुप्रसिद्ध एक्टर Akshay Kumar अपनी अपकमिंग मूवी राम सेतु लेकर आ रहे हैं। इस मूवी को जहां अक्षय कुमार की अब तक की सबसे मोस्ट अवेटेड मूवी बताई जा रही हैं। तो वही दर्शक भी इस फिल्म के जल्दी रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें की अक्षय कुमार के साथ इस मूवी में खुबसूरत ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज और नुसरत भरूचा भी फिल्म में दिखाई देंगी। तो वही दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुके एक्टर सत्यदेव कंचराणा के साथ बाहुबली फिल्म के एक्टर नसीर भी इस मूवी में नजर आने वाले हैं। जिसकी झलक हमें पहले ही राम सेतु मूवी के टीजर में देखने को मिल चुकी हैं।

राम सेतु फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया हैं। अक्षय कुमार की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया हैं। ट्रेलर काफी जबरदस्त और रोमांचित करने वाला दिखाई दे रहा हैं। अक्षय की राम सेतु मूवी 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में उसकी ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

Akshay Kumar की Ram Setu movie तोड़ेगी Bhool Bhulaiyaa 2 और RRR का रिकॉर्ड, First Day Collection रहेगा इतना?

अक्षय कुमार की इस राम सेतु फिल्म की जितनी लोकप्रिय इस समय लोगों के बीच देखी जा रही हैं वह इंटरनेट पर साफ साफ दिखाई दे रही हैं ऐसे में इसका buzz rate भी काफी हाई हैं तो ऐसे में जब राम सेतु मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी यह फिल्म भूल भुलैय्या 2 के साथ फिल्म आरआरआर का ओपनिंग डे का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। जहां Bhool Bhulaiyaa 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की कमाई करी थी वही RRR मूवी ने हिंदी बेल्ट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 18 करोड़ की कमाई करी थी। Ram Setu मूवी पहले दिन 20 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती हैं।

Leave a Comment