दुनियाभर में बेहद ही लोकप्रियता हासिल कर चुकी कोरियाई गेमिंग कंपनी KRAFTON के BGMI Lite की मांग गेमर्स की तरफ से बहुत की जा रही हैं। क्योंकि इस गेम की डेवलपर कंपनी क्राफ्टन ने BGMI के iOS वर्जन के साथ ही साथ एंड्रॉयड वर्जन को भी लॉन्च कर दिया हैं। लेकिन यह गेम वही यूजर्स खेल पा रहे हैं जिनके पास हाई एंड मोबाइल डिवाइसेज हैं। भारत में BattleGrounds Mobile India (BGMI) के हाई वर्जन के लॉन्च होने के बाद अब कई सारे भारतीय गेमर्स के मन में यह सवाल है कि क्या BGMI में लाइट वर्जन कब आएगा और BattleGrounds Mobile India Game का Lite Version कब खेलने को मिलेगा।

भारत में BGMI के बड़े वर्जन के रिलीज होने के बाद अभी भी बहुत से ऐसे गेमिंग यूजर्स है। जिनको बीजीएमआई खेलना पसंद है लेकिन बीजीएमआई के हाई वर्जन होने की वजह से वह इस गेम को नही खेल पा रहे हैं। इसका कारण हैं भारतीय गेमर्स के पास Low end devices का होना मतलब भारत में एक बहुत बड़ी संख्या उन मोबाइल यूजर्स की हैं जिनके पास 2GB RAM से ऊपर के मोबाइल नही हैं।इसी वजह से ऐसे कम रैम वाले मोबाइल यूजर्स BGMI गेम को नही खेल पा रहे हैं। इस कारण से BGMI LITE VERSION को लेकर काफी मांग की जा रही हैं।
KRAFTON कंपनी की PUBG LITE GAME के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत से ही थे क्योंकि पबजी लाइट गेम 2GB RAM वाले मोबाइल में बहुत ही अच्छी तरह से RUN करता था जिसे लोग खेलना भी पसंद करते थे।जैसे पहले PUBG LITE गेम और PUBG High Version खेलने को मिलते थे उसी तरह BGMI के साथ BGMI LITE को भी लॉन्च करें ऐसी मांग गेमर्स कर रहे हैं।
इसी समस्या को लेकर अब लोग BGMI के हाई वर्जन को पसंद करने वाले BGMI के LITE VERSION में खेलना चाहते हैं। जिसके लिए वह क्राफ्टन के twitter, facebook, Instagram अकाउंट से लेकर यूट्यूब चैनल पर अपलोड होने वाली किसी भी तरह की लेटेस्ट विडियो के कॉमेंट सेक्शन में #WeWantBGMILite की पोस्ट कर रहे हैं। ताकि krafton को पता चल सके की लोगों को सच में bgmi lite version की जरूरत हैं।
BGMI LITE Kab Aayega – बीजीएमआई में लाइट कब आएगा?
PUBG Universe और BGMI को बनाने वाली गेमिंग कंपनी KRAFTON ने BGMI LITE को लेकर फिलहाल कुछ साफ नही बताया हैं। PUBG New State को डेवलप करने के बाद और उसे रिलीज करने के बाद क्राफ्टन जिन 2 बड़े गेमों पर काम करने का कार्य जारी रखा हुआ है वह है Moonbreaker और The Callisto Protocol इनके बाद कुछ और गेम को रिलीज करने की बात निकलकर सामने आई हैं। जिसके बाद इस गेम को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता हैं।
Krafton कंपनी को जिस कारण से BGMI lite version को लॉन्च करना पड़ेगा। उसके पीछे बहुत बड़ी संख्या में लो एंड मोबाइल डिवाइसेज वाले गेमर्स हो सकते हैं। क्योंकि ऐसे यूजर्स बीजीएमआई हाई वर्जन नही खेल पा रहे हैं। वैसे भी Krafton इतनी बड़ी संख्या में अपने बने हुए बीजीएमआई यूजर्स को खोना नही चाहेगी। इसलिए साल 2023 के half end से पहले BGMI LITE Launch किया जा सकता है।
BGMI Lite Version Kab Launch Hoga | Battlegrounds Mobile India Lite Release Kab Hoga

BGMI गेम डेवलपर कंपनी Krafton अपने कुछ नए अपकमिंग गेमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर इस समय काम कर रही हैं। इनके खत्म होते ही BGMI में Lite version अगले साल 2023 के May महीने से पहले ही लॉन्च किया जा सकता है।
Also: [2023] Free 5 मिनट में Pan Card कैसे बनाएं | PVC पैन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें
BGMI Lite Version Pre Registration Date – बीजीएमआई लाइट प्री रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगी?
BattleGrounds Mobile India LITE VERSION वाले गेम की प्री रजिस्ट्रेशन को यह अनुमान लगाया जा रहा हैं कि BGMI LITE PRE- Registration Date March-April 2023 में शुरू की जा सकती हैं।